अयोध्या: लिंटर खोलते वक्त छज्जा गिरने से युवक घायल
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव में गुरु वार को लिंटर खोलने के दौरान अचानक छज्जा गिरने से एक युवक घायल हो गया। पहले उसे स्थानीय सीएचसी लाया गया फिर वहां से जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है। छज्जा कमजोर होने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह यहां …
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव में गुरु वार को लिंटर खोलने के दौरान अचानक छज्जा गिरने से एक युवक घायल हो गया। पहले उसे स्थानीय सीएचसी लाया गया फिर वहां से जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है।
छज्जा कमजोर होने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह यहां के रहने वाले जानकी गुप्ता हरदासपुर में लिंटर खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा से गिरने से मलबे में दबकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता के द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद घायल युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। परिजन के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक घायल युवक की हालत अब खतरे के बाहर है।
अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी के चुनाव लड़ने की चर्चा से संत मुदित
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर संत समाज में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। संतों का कहना है कि यदि योगी अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो यह यहां के लोगों के लिए बड़ी बात होगी। हालांकि अभी श्री योगी की अधिकृत उम्मीदवारी की घोषणा नहीं हुई है। इसे लेकर संतों का कहना है कि निश्चित रूप से यह संत समाज के लिए गौरव का विषय है। यहां पढ़ें पूरी खबर: https://amritvichar.com/saints-are-impressed-by-the-discussion-of-contesting-the-election-of-chief-minister/
ये भी पढ़ें: अयोध्या: कल मनाई जाएगी मकर संक्रांति, सुबह 6:50 से शुरू होगा पुण्यकाल
