पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन, सौंपी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नई पहल की गई। बुजुर्गों को उनके परिवार के ही बच्चों से पोस्टल कार्ड दिलवाकर मतदान का महत्व बताया जाएगा। गांधी प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे की …

अमृत विचार, पीलीभीत। बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नई पहल की गई। बुजुर्गों को उनके परिवार के ही बच्चों से पोस्टल कार्ड दिलवाकर मतदान का महत्व बताया जाएगा। गांधी प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बीएलओ, आरओ शामिल किए गए। इसका उद्देश्य वृद्ध मतदाताओं को जागरूक करना था।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देश पर 80 साल से ऊपर के वृद्धजनों की टैंगिग कराई गई जोकि वर्तमान में लगभग 20 हजार हैं। इनका नाम मतदाता सूची में शामिल है। बृहस्पतिवार से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसको दादा-दादी, नाना-नानी को चिठ्ठी नाम दिया गया। इस अभियान के तहत पोस्टल कार्ड बनवाए गए हैं। जो उनके पौत्र-पौत्री, नाती-नातिन द्वारा अपने दादा-दादी, नाना-नानी को दिए जाएंगे।

इसमें अपील की जाएगी कि आने वाले मतदान के दिन बूथ पर जाकर या बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वृद्धजनों को जागरूक कराया जाएगा। कार्यशाला में जिनके बूथों पर अधिक संख्या में वृद्धजन मतदाता हैं, वहां के बीएलओ को कार्ड वितरित किए गये। निर्देश दिए कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डोर टू डोर जाकर अपने बूथ के वृद्ध दादा-दादी, नाना-नानी के परिवार के बच्चों को कार्ड उपलब्ध कराएं और उसे पढ़कर सुनाएं। दादा-दादी के साथ सेल्फी खींचकर आरओ को उपलब्ध कराएं। बच्चों के माध्यम से दादा-दादी, नाना-नानी को कार्ड पहुंचवाएं।

जिससे वृद्धजनों को को एहसास हो कि उनके वोट का महत्व अभी भी उतना है और उसका प्रयोग करके अच्छे प्रतिनिधि का चयन करें। उनमें भावना जाग्रत हो कि प्रशासन भी उनके वोट को डालने के लिए प्रयासरत है। जिससे कि मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में वृद्धजन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामसिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: कांग्रेस ने बरखेड़ा सीट पर चब्बा, पूरनपुर में ईश्वरी दयाल को प्रत्याशी किया घोषित

 

संबंधित समाचार