बहराइच: खाद की 39 दुकानों पर छापा, चार का लाइसेंस निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शासन के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को खाद के 39 दुकानों पर छापेमारी की। खामियां मिलने पर चार खाद की दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। खाद के 18 नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी को लेकर व्यापारियों …

बहराइच। शासन के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को खाद के 39 दुकानों पर छापेमारी की। खामियां मिलने पर चार खाद की दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। खाद के 18 नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी को लेकर व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

खाद की दुकानों पर लगातार मिल रही थीं शिकायतें

खाद की दुकानों पर मिल रही शिकायतों को लेकर शासन ने छापेमारी के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कृषि अधिकारियों की टीम गठित की। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने नानपारा और मिहीपुरवा तहसील में छापेमारी की। जबकि सदर तहसील और पयागपुर में उप कृषि निदेशक टीपी शाही, कैसरगंज और महसी तहसील क्षेत्र में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर ने छापेमारी की।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: लिंटर खोलते वक्त छज्जा गिरने से युवक घायल

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले भर में फर्टीलाइजर की 39 दुकानों पर छापा मारकर कार्यवाई की गई। चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रजवापुर में संचालित इग्रीजक्शन वन स्टॉप सेंटर, फिरोज खाद भंडार चिकनिया रायबोझा, राजू चौहान पेटरहा और किसान सेवा सहकारी समिति उर्रा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले भर में फर्टीलाइजर के 18 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खतौनी के आधार पर ही खाद किसानों को दे। साथ ही राजिस्तर दुरुस्त रखें, ओवर रेटिंग पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। अधिकारियों की छापे मारी को लेकर खाद व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

इनको मिला नोटिस

जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें एनके बीज भंडार नानपारा, यादव कृषि सेवा केंद्र कैसरगंज, सिद्दीकी किसान सेवा केंद्र और एफएफडीसी सेवा केंद्र फखरपुर को नोटिस जारी किया गया है। उचित जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार