मुरादाबाद : मुख्य आरक्षी बनना है तो 15 जनवरी तक करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। करीब दस साल पहले पुलिस विभाग में शामिल होने के बाद प्रमोशन की राह देख रहे सिपाहियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्य आरक्षी के पद पर होने वाले प्रमोशन के लिए उनको 15 जनवरी तक आवेदन करना होगा। प्रोन्नति सूची में शामिल पुलिस कर्मी वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। करीब दस साल पहले पुलिस विभाग में शामिल होने के बाद प्रमोशन की राह देख रहे सिपाहियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्य आरक्षी के पद पर होने वाले प्रमोशन के लिए उनको 15 जनवरी तक आवेदन करना होगा। प्रोन्नति सूची में शामिल पुलिस कर्मी वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। इसके लिए पीएचक्यू की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार फार्म में नौकरी के संबंध में पूरी जानकारी देनी होगी। इसके तहत मुरादाबाद जिले में तैनात कई पुलिस कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता खुल गया है।

आचार संहिता लगने से पहले शासन तमाम राज्य कर्मियों को तोहफा दिया। हालांकि शासन खासतौर पर खाकी पर काफी मेहरबान रहा। हेड कांस्टेबिल, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर से लेकर सीओ तक की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी। इतना ही नहीं आचार संहिता की घोषणा होने से पहले सालों से पीएसी में तैनात 1608 जवानो के लिए शासन ने खोला प्रमोशन का रास्ता खोल दिया था। सभी को प्लाटून कमांडर और उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत करने की गाइड लाइन जारी कर दी थी।

मुख्य आरक्षी पद पर किया था 46224 का प्रमोशन
वहीं इससे पहले दिसंबर में शासन ने पुलिस विभाग में करीब दस साल से तैनात आरक्षियों के प्रोन्नत करने की घोषणा कर दी थी। जिसके तहत पूरे प्रदेश में करीब 46224 सिपाहियों को प्रोन्नत कर मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात करना है। प्रोन्नति सूची में शामिल अधिकतर सिपाही वर्ष 2011 बैच के हैं। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस हेड क्वार्टर ने सूची में शामिल सभी पुलिस कर्मियों से उनके आवेदन मांगे हैं। पीएचक्यू से जारी गाइड लाइन के अनुसार सिपाहियों को 15 जनवरी तक अपना आवेदन जिला मुख्यालय के माध्यम से पीएचक्यू को भेजना है। पीएचक्यू ने 15 जनवरी के बाद प्रोन्नति की अंतिम सूची जारी करने के संकेत दिए हैं। इसके तहत मुरादाबाद जिले में तैनात करीब कई पुलिस कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता खुल गया है। इसके अलावा शासन के एक आदेश के तहत सब इंस्पेक्टर के पद पर 18 मुख्य आरक्षियों का प्रमोशन कर दिया गया है।

डीआईजी शलभ माथुर का कहना है कि पुलिस मुख्यालय की गाइडलाइन के अनुसार सभी जिलों के अधिकारियों को समय से सूची भेजने के आदेश कर दिए हैं। कहा है कि गाइडलाइन के अनुसार आवेदन में हर बिंदु का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।

संबंधित समाचार