बिजनौर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत
नूरपुर/बिजनौर/अमृत विचार। नूरपुर-मुरादाबाद हाईवे पर गुरुवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र व पुत्र वधू गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा दूसरी दुर्घटना में गन्ने से भरे वाहन से टकरा कर स्कूटी सवार …
नूरपुर/बिजनौर/अमृत विचार। नूरपुर-मुरादाबाद हाईवे पर गुरुवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र व पुत्र वधू गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा दूसरी दुर्घटना में गन्ने से भरे वाहन से टकरा कर स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पीलीभीत के बिलासपुर निवासी साबीतुल प्रकाश (40) पुत्र पूरनलाल अपनी पत्नी मिथलेश गंगवार के साथ अपनी मां सोमवती (65) को दवा दिलाने के लिए कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जेसे ही उनकी कार नूरपुर-मुरादाबाद हाईवे पर गांव अस्करीपुर के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गये। आनननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोमवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति-पत्नी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुरादाबाद भेज दिया।
इसके अलावा गोहावर चौक पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर स्कूटी सवार गोविंद (65) पुत्र रामचंद्र निवासी मंझौला बिल्लौच थाना शिवालाकलां घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
