गंगापुर में चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर कच्ची शराब की फैक्ट्री चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 90 लीटर कच्ची शराब भी मिली है। गुरुवार को बारादरी पुलिस ने गंगापुर के बड़ा कुआ के पास एक …

बरेली,अमृत विचार। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर कच्ची शराब की फैक्ट्री चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 90 लीटर कच्ची शराब भी मिली है।

गुरुवार को बारादरी पुलिस ने गंगापुर के बड़ा कुआ के पास एक घर में दबिश देकर वहां से कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को अपना नाम बड़ा कुआ निवासी भगवत शरण और नन्हें बताया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरणों के साथ 90 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार