रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज
शाहबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी विशाल जोशी व मण्डल उपाध्यक्ष पंकज बरनबाल की ओर से थाने में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए …
शाहबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी विशाल जोशी व मण्डल उपाध्यक्ष पंकज बरनबाल की ओर से थाने में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सोशल साइट फेसबुक पर शाहरुख़ अली नाम के युवक ने मुख्यमंत्री का एडिट किया हुआ आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया। फोटो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया।जब इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। इस मामले में भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी विशाल जोशी एवं मण्डल उपाध्यक्ष पंकज बरनबाल उर्फ़ लाखन की ओर से फोटो वायरल करने वाले युवक शाहरुख अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी गई।इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर करवाई की है।
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
भाजपा नेता ने फेसबुक पर गई पोस्ट की कॉपी भी पुलिस को उपलब्ध कराई। थानाध्यक्ष से मुकदमा दर्ज कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। मंडल उपाध्यक्ष पंकज बरनबाल उर्फ़ लाखन का कहना है कि आरोपी ने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया है।मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
