बरेली: नामांकन और पोलिंग पार्टियों की रवानगी को स्थान तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड नियमों का पालन कराते हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कराने के बाद प्रशासन ने किस विधानसभा क्षेत्र का नामांकन किस कक्ष और पोलिंग पार्टियां कहां से रवाना की जाएंगी, इसकी सूची …

बरेली, अमृत विचार। कोविड नियमों का पालन कराते हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कराने के बाद प्रशासन ने किस विधानसभा क्षेत्र का नामांकन किस कक्ष और पोलिंग पार्टियां कहां से रवाना की जाएंगी, इसकी सूची भी फाइनल कर ली। नामांकन और पोलिंग पार्टियों की रवानगी में कोविड नियमों का पालन कराने का पूरा ध्यान रखा गया है। 21 जनवरी से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रिटर्निंग अफसर और सहायक रिटर्निंग अफसर के नामों की सूची भी जारी कर दी है।

21 से आमजन के लिए कलेक्ट्रेट में प्रवेश पूर्णता बंद
बरेली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में होगी। इस बार 21 जनवरी से 31 जनवरी तक कलेक्ट्रेट में आमजन का प्रवेश भी पूर्णता बंद हो जाएगा। कलेक्ट्रेट के कोने-कोने में बने कक्षों में नामांकन प्रक्रिया पूरी। हर तरफ पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। ऐसे में आमजन फरियाद भी नहीं कर सकेंगे। इधर जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह की ओर से नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के लिए चिट्ठी भेजी गयी है। जिसमें कहा है कि नामांकन स्थल, पार्टी प्रस्थान स्थल, मतदान के बाद मतदान पार्टियों की वापसी उप्र राज्य भंडारण निगम परसाखेड़ा प्रथम में होगी। मतगणना भी इसी निगम के परिसर में होगी।

विधानसभा क्षेत्रवार जानें कहां होंगे नामांकन, कौन हैं आरओ व एआरओ
बरेली। बहेड़ी-118 विधानसभा क्षेत्र के नामांकन अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व की कोर्ट कक्ष संख्या-16 (रिटर्निंग अफसर पारुल तरार और सहायक रिटर्निंग अफसर राम नयन सिंह), मीरगंज-119 के न्यायालय चकबंदी अधिकारी (रिटर्निंग अफसर वेदप्रकाश मिश्रा, सहायक रिटर्निंग अफसर अरविंद कुमार तिवारी), भोजीपुरा-120 के न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या-3 (रिटर्निंग अफसर कुमार धर्मेंद्र और सहायक रिटर्निंग अफसर रश्मि कुमारी), नवाबगंज-121 के न्यायालय उप संचालक चकबंदी (रिटर्निंग अफसर राजीव कुमार शुक्ल और सहायक रिटर्निंग अफसर गौतम सिंह), फरीदपुर-122 के अपर जिलाधिकारी नगर कोर्ट कक्ष संख्या-15 (रिटर्निंग अफसर अजय कुमार उपाध्याय और सहायक रिटर्निंग अफसर विनोद कुमार चौधरी), बिथरी चैनपुर-123 के अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय कोर्ट कक्ष संख्या-49 (रिटर्निंग अफसर शिल्पा ऐरन और सहायक रिटर्निंग अफसर ज्ञान प्रकाश), बरेली-124 के नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट कक्ष संख्या-19 (रिटर्निंग अफसर राजीव पांडेय और सहायक रिटर्निंग अफसर अनिल कुमार), बरेली कैंट-125 के अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष संख्या-14 (रिटर्निंग अफसर प्रदीप रमन और सहायक रिटर्निंग अफसर शेर बहादुर सिंह), आंवला-126 के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कोर्ट कक्ष संख्या-13 (रिटर्निंग अफसर नहने राम और सहायक रिटर्निंग अफसर राम दयाल वर्मा)।

यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बरेली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि बहेड़ी-118 विधानसभा क्षेत्र के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति, मीरगंज-119 की राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज, भोजीपुरा-120 की भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा, नवाबगंज 121 की नवीन उपमंडी स्थल नवाबगंज, फरीदपुर-122 की सीएम इंटर कॉलेज फरीदपुर, बिथरी चैनपुर 123, बरेली शहर-124 और कैंट-125 की बरेली कॉलेज बरेली और आंवला-126 की सुभाष इंटर कॉलेज आंवला से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस बार एक स्थान से पोलिंग पार्टियां रवाना नहीं की जाएंगी।

संबंधित समाचार