प्रदेश में कोरोना के 14,765 नए मामले, राजधानी में 2213 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मामलों में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों की संख्या 2213 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश भर में कुल 14,765 संक्रमित पाए गए हैं। 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए 1070 लोग अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया …

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मामलों में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों की संख्या 2213 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश भर में कुल 14,765 संक्रमित पाए गए हैं।

24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए 1070 लोग

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,55,391 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 14,765 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 71,022 एक्टिव मामले है।

निरंतर किया जा रहा कोविड वैक्सिनेशन

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,15,802 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,45,51,661 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.27 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,19,75,780 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 55.61 प्रतिशत है।

पढ़ें: लखनऊ: रोडवेज बसों में तीन दिन नि:शुल्क सफर कर सकेंगे टीईटी परीक्षार्थी

अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,65,27,441 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 38,68,052 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 27.60 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,96,584 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

उन्होंने कहा लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

संबंधित समाचार