बरेली: पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तेजी के साथ रेल खंडों के विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के कुल 3141.53 किलोमीटर रूट में से अब तक कुल 2415.1 किलोमीटर रूट का विद्युतीकरण किया जा चुका है। यानी …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तेजी के साथ रेल खंडों के विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के कुल 3141.53 किलोमीटर रूट में से अब तक कुल 2415.1 किलोमीटर रूट का विद्युतीकरण किया जा चुका है। यानी लगभग 77 प्रतिशत रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हो चुका है। 2020-21 और 2021-22 वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे के करीब 15 रेलखंडों पर विद्युतीकरण कर रेल संचालन शुरू किया गया।
जिसमें 54.97 किलोमीटर लंबे बरेली सिटी-पीलीभीत रेलखंड और 62.17 किलोमीटर लंबे पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। आजमगढ़-शाहगंज (54 किमी) एवं शाहजहांपुर-पीलीभीत (85 किमी) रेल खंडों का भी विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा इनका निरीक्षण किया जायेगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन रुटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
