बरेली: ट्रक खराब होने से हाईवे पर लगा जाम
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। राजमार्ग पर देर शाम ट्रक खराब होने से जाम के हालात बन गए ।छोटे वाहनों का भी निकलना दूभर हो गया। वहीं, एडीएम प्रशासन बीके सिंह ने रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण का जायजा लिया। कर्मियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। गुरुवार देर शाम …
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। राजमार्ग पर देर शाम ट्रक खराब होने से जाम के हालात बन गए ।छोटे वाहनों का भी निकलना दूभर हो गया। वहीं, एडीएम प्रशासन बीके सिंह ने रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण का जायजा लिया। कर्मियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गुरुवार देर शाम बहगुल नदी पुल के समीप ट्रक खराब हो गया। क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कुछ ही देर में कई किलोमीटर तक वाहनों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए वाहनों को संपर्क मार्गों से निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक बढ़ते ही वहां भी जाम के हालात बन गए। जैतीपुर मार्ग पर भी वाहनों के पहिए थम गए। लोगों को संपर्क मार्गों पर भी जाम से जूझना पड़ा। उधर, रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य देखने के लिए एडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी । राजमर्ग पर आए दिन जाम लगने के कारण लोगों को दिक्कत होती है।
