बहराइच: माफिया गब्बर पर इनाम बढ़ाकर हुआ एक लाख रुपए, अब आठ टीमें जिला पंचायत सदस्य का करेंगी तलाश
बहराइच। पयागपुर के जिला पंचायत सदस्य माफिया गब्बर सिंह की तलाश के लिए पुलिस ने आठ टीम लगा दी हैं। वहीं एसपी ने ईनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी है। जिले के पयागपुर विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर के विरुद्ध 56 मुकदमा दर्ज है। डीआईजी ने गब्बर …
बहराइच। पयागपुर के जिला पंचायत सदस्य माफिया गब्बर सिंह की तलाश के लिए पुलिस ने आठ टीम लगा दी हैं। वहीं एसपी ने ईनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी है। जिले के पयागपुर विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर के विरुद्ध 56 मुकदमा दर्ज है।
डीआईजी ने गब्बर की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का ईनाम घोषित किया था। लेकिन अभी तक पुलिस की गिरफ्त में माफिया गब्बर नहीं आया है। ऐसे में पुलिस ने अब इनामी की राशि दोगुना कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया कि देवेंद्र उर्फ गब्बर के विरुद्ध एडीजी ने ईनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दिया है।
ऐसे में जो भी गब्बर के बारे में सूचना देगा। उसका नाम गुप्त रखते हुए उसे ईनाम की राशि दी जाएगी। एसपी ने बताया कि गब्बर के सहयोगी मनीष जायसवाल पर भी 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले चार टीम गिरफ्तारी के लिए लगी थी। जबकि अब टीम दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।
UP Election 2022: पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 11 जिलों की 58 सीटों के लिए होगा मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 58 सीटों के लिए अधिसूचना आज यानी शुक्रवार को जारी की जाएगी और इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए मतदान होगा।
पढ़ें पूरी खबर- UP Election 2022: पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 11 जिलों की 58 सीटों के लिए होगा मतदान
