पुलिस रखेगी विधानसभा चुनाव 2022 में हर गतिविधि पर पैनी नजर, जानें पूरी प्लानिंग…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन जबरदस्त प्लानिंग कर रही है। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए काम कर रही है। प्रदेश पुलिस व्हाट्सएप से जुड़े अपने डिजिटल वालंटियरों के नेटवर्क और मजबूत कर रही है। इस ग्रुप से अब तक 5 लाख लोग जुड़े …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन जबरदस्त प्लानिंग कर रही है। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए काम कर रही है।
प्रदेश पुलिस व्हाट्सएप से जुड़े अपने डिजिटल वालंटियरों के नेटवर्क और मजबूत कर रही है। इस ग्रुप से अब तक 5 लाख लोग जुड़े जा चुके हैं। इस नेटवर्क के माध्यम से अफवाहों पर तत्काल काबू पाया जा सकेगा।
डीजीपी मुख्यालय मैं बनाए गए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए इस पूरी कवायद पर नजर रखी जा रही है। यह सेंटर 3 शब्दों में 24 घंटे कार्यरत हैं। सेंट्रल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाले चुनाव के सभी महत्वपूर्ण प्रकरणों से प्रतिदिन आईजी कानून व्यवस्था, एडीजी कानून व्यवस्था और डीजीपी को अवगत कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
पढ़ें- UP Election 2022: संजय राउत ने किया दावा, अभी 10 और मंत्री देंगे इस्तीफा!
महत्वपूर्ण मामलों में एडीजी कानून व्यवस्था द्वारा कार्रवाई का निर्देश देकर जिले के अधिकारियों की वीडियो बाइट अपलोड कराई जाती है। पुलिस फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम व टेलीग्राम चैनल के माध्यम से भी सक्रिय है। टेलीग्राम चैनल से अब तक लगभग 17 हजार लोग जुड़ चुके हैं।
चुनाव आयोग के सी-विजिल ऐप के जरिए डीजीपी नियंत्रण कक्ष को कोई भी सूचना प्राप्त होने पर भी तत्काल संबंधित जिले के पुलिस कप्तान को अवगत कराया जाता है। डीजीपी ने जोन, रेंज व जिलों के सोशल मीडिया सेल को भी जरूरी मैनपावर व संसाधनों से लैस करने का निर्देश दिया है।
पढ़ें- UP Election 2022: सपा ऑफिस अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, गठबंधन को लेकर की बात…