गाजीपुर मंडी में धमाका! लावारिस बैग में रखा गया था IED विस्फोटक, श्रीनगर में भी मिला बम
दिल्ली। दिल्ली की गाजीपुर मंडी में सुबह लावारिस बैग मिला था जिसमें आईईडी थी। समय से पुलिस को जानकारी मिलने के कारण उस बैग को निष्क्रिय कर दिया गया। जिसके बाद ये धमाका हुआ है। वहीं जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौहट्टा इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर …
दिल्ली। दिल्ली की गाजीपुर मंडी में सुबह लावारिस बैग मिला था जिसमें आईईडी थी। समय से पुलिस को जानकारी मिलने के कारण उस बैग को निष्क्रिय कर दिया गया। जिसके बाद ये धमाका हुआ है। वहीं जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौहट्टा इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया।
दिल्ली पुलिस को सुबह 10:20 पर गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक NSG की टीम ने गाजीपुर सब्जी मंडी से बैग से जो संदिग्ध चीज बरामद हुई उसे सब्जी मंडी के अंदर एक खुले मैदान में 8 फीट गहरे गड्ढे के अंदर दफनाया था। जिसके बाद उसमें ब्लास्ट हुआ। फिलहाल सारे रास्तों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौहट्टा इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में ख्वाजा बाजार चौक में एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा।
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते के दल को मौके पर बुलाया गया जिसने बैग में चार से पांच लीटर का प्रेशर कुकर (संदिग्ध आईईडी) देखा। बम निष्क्रिय दस्ते ने आईईडी को वहीं निष्क्रिय कर दिया।
ये भी पढ़े-
सीएम केजरीवाल बोले- तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं…
