मुरादाबाद : घने कोहरे में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने ट्रैक्टर चालक की जान ले ली। कोहरे की वजह से ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव …

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने ट्रैक्टर चालक की जान ले ली। कोहरे की वजह से ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

मृतक की पहचान रामपुर जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी राजीव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार हादसा मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर करनपुर मार्ग पर बुजपुर आशा गांव के पास हुआ। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार