रामपुर में एसडीएम सदर सहित 206 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस की संख्या 606 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में  कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एसडीएम सदर सहित 206 और कोरोना संक्रमित निकले है। एसडीएम सदर के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ तहसील कर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जबकि राहत की बात यह है पांच संक्रमितों का आइसोलेशन …

रामपुर, अमृत विचार। जिले में  कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एसडीएम सदर सहित 206 और कोरोना संक्रमित निकले है। एसडीएम सदर के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ तहसील कर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जबकि राहत की बात यह है पांच संक्रमितों का आइसोलेशन पूर्ण हो गया है। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 606 हो गई है।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में आरटीपीसीआर के 173, एंटीजन 11 और प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में 22 संक्रमित शामिल है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह है। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग बिना मास्क के घूम रहे है। इससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नोडल अधिकारी डा.पकंज दि्वेदी ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए मास्क,सेनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करें। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।ताकि संक्रमण को खत्म किया जा सके।

यहां मिले कोरोना संक्रमित
बिलासपुर, बाबा दीप सिंह कालोनी, ककरौआ, क्योरार, कटरा जलालुद्दीन, चाह सोतियान, बकैनिया, ज्वालानगर, डालमिया, घेर मियां खां, पक्का बाग, तारा मंडल, जेल रोड, सैजनी नानकार, सीएमओ दफ्तर, पुलिस लाइन, एसडीएम आवास, सीआरपीएफ कैंपस, डीएम आवास, जिला जज कोर्ट, मोहल्ला नालापार, शाहबाद गेट, टांडा सीएचसी में संक्रमित मिले है।

शहर में 109 मिले संक्रमित
शुक्रवार को रामपुर में 206 संक्रमितों में से 109 संक्रमित शहर में मिले है। संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 109 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बना दिए गए है। नोडल अधिकारी ने बताया कि 109 संक्रमितों को सप्ताह भर के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही आसपास के लोगों से दूरी बनाने को कहा गया है। इसके अलावा टीम द्वारा संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए है।

कोरोना पर एक नजर
तीसरे चरण में कुल संक्रमित -606
कुल ठीक हुए केस -11699
अब तक कुल संक्रमित-12,453
कुल मृतक-148
कुल रेफर-109
होम आईसोलेशन-606

संक्रमण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है इससे बचने के लिए सेनिटाइजर, मास्क आदि का ज्यादा इस्तेमाल करें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। उचित दूरी बनाई जाए – डॉ. एसपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी।

संबंधित समाचार