अमरोहा : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो युवक घायल
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक परिजन के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवकों खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर …
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक परिजन के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवकों खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मनोटा निवासी सौरभ पुत्र पप्पू एवं कपिल पुत्र कमल से गांव के ही मनी, भूप सिंह, कोशिंदर और सचिन रंजिश रखते थे। गुरुवार देर रात सौरव एवं कपिल अपने खेत से घर आ रहे थे। रास्ते में दबंग चुवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में सौरव एवं कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चारों युवक मौके से भाग गए।
दोनों अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ दोनों घायल युवक कोतवाली पहुंचे और आरोपी मनी, भूपसिंह, कोशिंदर और सचिन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस द्वारा घायलों से तहरीर लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। घायलों के परिजनों द्वारा बताया गया कि कुछ समय पूर्व गांव में ही इन चारों युवकों के द्वारा मारपीट की जा रही थी। इन दोनों ने बीच बचाव कर दिया था। जब से ही यह चारों युवक इन दोनों युवकों से रंजिश मानते थे।
