मुरादाबाद : धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति, जगह-जगह बंटा खिचड़ी का प्रसाद
मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने गरीबों व जरूरतमंदों को रेवड़ी, तिल के लड्डू और गजक का दान किया, तो वही शहर की सड़कों पर जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं ने खिचड़ी वितरित कर धर्म लाभ कमाया। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर तिल का दान करने से …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने गरीबों व जरूरतमंदों को रेवड़ी, तिल के लड्डू और गजक का दान किया, तो वही शहर की सड़कों पर जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं ने खिचड़ी वितरित कर धर्म लाभ कमाया। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है और स्नान के उपरांत सूर्य को जल अर्पित करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
खिचड़ी वितरित कर कमाया धर्म लाभ
मकर संक्रांति पर्व पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत की ओर से साहू राम स्वरूप वाल्मीकि व शीला देवी की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को खिचड़ी वितरित की। इस मौके पर प्रभारी मयंक हंसराज, इंद्रेश वाल्मीकि, आशीष गौरव हंसराज, प्रेम बाबू वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, सतीश धवन, कमल दिवाकर, लवीश अग्रवाल, महेश सैनिक, महेंद्र सक्सेना, राम चंद्र मेहरा आदि लोग उपस्थित रहे।
धर्म-जाति से ऊपर उठकर मनाई मकर संक्रांति, खिलाई खिचड़ी
मकर संक्रांति पर लाइनपार में खिचड़ी का लगा भंडारा में हजारों की भीड़ जुटी। ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट द्वारा किए गए इस आयोजन में लोगों ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर यह पर्व मनाया। खिचड़ी के साथ ही गजक का भी आनंद उठाया। नवीन मंडी गेट के सामने हुए आयोजन की खास बात यह रही कि हिन्दू भाई-बहनों ने मुस्लिम भाई-बहनों को खिचड़ी खिलाई तो मुस्लिम भाई भी इसमें पीछे नहीं रहे। त्योहार में खुलकर हाथ बढ़ाया। नजारा गंगा-जमुनी संस्कृति जैसा दिखा। आयोजन में गीतांजली पाण्डेय , गोपाल हरि गुप्ता, मंजू गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, सोतेंद्र, राघव रस्तोगी, रोहित खुराना, सैयद फरहत हाशमी, महेश, सुमित सैनी, शुभम सैनी, बीना रस्तोगी व रोहित खुराना आदि मौजूद रहे।
