अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में भी पचास प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति का रोस्टर लागू
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुुए परिसर में 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर के अनुरूप कार्मिकों की उपस्थिति का निर्देश जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुभागों के कार्मिक रोस्टर के अनुक्रम में कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान समूह ’क’ और ’ख’ वर्ग के …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुुए परिसर में 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर के अनुरूप कार्मिकों की उपस्थिति का निर्देश जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुभागों के कार्मिक रोस्टर के अनुक्रम में कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान समूह ’क’ और ’ख’ वर्ग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं समूह ’ग’ और ’घ’ वर्ग के कर्मचारी रोस्टर के अनुक्रम में नियत दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 के सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए कार्यालय आयेंगे। इसकेे अतिरिक्त शेष कार्मिक वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य करते रहेंगे। अवध विश्वविद्यालय में कार्य की आवश्यकता पड़ने पर संबंधित कार्मिकों को किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अवधि में बुलाया जा सकता है।
कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो रविशंकर सिंह के निर्देश पर कार्मिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। विशेष परिस्थिति में पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही बाहर जा सकेंगे।
अयोध्या: विकास कार्यों के चलते छोटा रमना निवासी परेशान, सांसद ने किया निरीक्षण
अयोध्या। इन दिनों छोटा रमना मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। दरअसल आचार्य नरेंद्र देव रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के चलते रास्ता व नाली बंद हो रहा है। मामले की जानकारी होते ही सांसद लल्लू सिंह ने निरीक्षण किया और लोगों को राहत दिलाने का आश्वासन भी दिया।
छोटा रमना के निवासियों ने बताया कि रेलवे लाइन बनने के पहले से यह मोहल्ला है, लेकिन रेलवे का विकास विद्युतीकरण दोहरीकरण की योजना चल रही है। रेलवे विभाग बाउंड्री वॉल बना रहा है जिस कारण रास्ता बंद हो जा रहा है और पानी का निकास भी बंद हो जा रहा है। रास्ता बंद होने से आने जाने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं दिखाई पड़ रहा है।
यह भी पड़ें:-अखिलेश-मौर्य की वर्चुअल रैली में कोरोना नियम ताक पर, डीएम ने दिए जांच के आदेश
