रायबरेलीः कॉस्मेटिक की दुकान में अराजक तत्वों ने लगाई आग, सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर कॉस्मेटिक की खोखे की दुकान में अराजकतत्वों ने आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा हजारों कीमत का सामान जलकर खाक हो गया, पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के जमुनापुर गांव निवासी मो. कासिम की कानपुर-उन्नाव राजमार्ग पर …

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर कॉस्मेटिक की खोखे की दुकान में अराजकतत्वों ने आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा हजारों कीमत का सामान जलकर खाक हो गया, पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के जमुनापुर गांव निवासी मो. कासिम की कानपुर-उन्नाव राजमार्ग पर जमुनापुर चौराहे पर कॉस्मेटिक की खोखे में दुकान है।

गुरुवार की देर तक अराजकतत्वों ने उस दुकान में आग लगा दी, जब तक आसपास मौजूद लोगों द्वारा आग बुझाई जाती तब तक दुकान में रखा हजारों कीमत का सामान जलकर राख हो गया, शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

तहसीलदार ने तोड़ा अधिवक्ता का चैंबर, बढ़ा आक्रोश

रायबरेली। तहसील परिसर स्थित एक अधिवक्ता का कथित रूप से चैंबर तोड़े जाने को लेकर शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और एसडीएम से मिलकर मामले में हस्तक्षेप व कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहसीलदार द्वारा उनका चैंबर और फर्नीचर तोड़वा दिया गया है। शुक्रवार की सुबह जब वह तहसील पहुंचे तब उनको मामले की जानकारी हुई।

उसके बाद तहसील बार एसोसियेशन का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में एसडीएम ने सोमवार को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई है और घटना में कार्रवाई के साथ साथ सभी अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यौहार करने का आश्वासन दिया है । इस मौके पर दिनेश चन्द्र त्रिपाठी, रज्जन मिश्र, धर्मेश पाठक, तेज बहादुर मौर्य समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: बच्चों का राशन दुकान में बेचने का आरोप, जांच को लेकर प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार