जनता भाजपा के साथ, मिल रहा आशीर्वाद: अचिन मेहरोत्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। आम जनमानस भाजपा के साथ है, हर घर से भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है। यह बात शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने रामकोट मंडल के सेक्टर मधवापुर के बूथ संख्या 201 पर कही। जिलाध्यक्ष लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क को निकले थे। मधवापुर में घर-घर दस्तक देने दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा …

सीतापुर। आम जनमानस भाजपा के साथ है, हर घर से भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है। यह बात शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने रामकोट मंडल के सेक्टर मधवापुर के बूथ संख्या 201 पर कही। जिलाध्यक्ष लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क को निकले थे। मधवापुर में घर-घर दस्तक देने दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास के स्टीकर घरों की दीवारों पर लगाए।

इस दौरान लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। घर-घर दस्तक देकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने बगैर भेदभाव के जनहित की योजनाएं बनाई और उनको अमली जामा पहनाया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन सिंह, मुकेश मिश्रा, अनूप पांडेय, अमित दीक्षित, उमाशंकर, अजय वर्मा, शिव प्रसाद, रामचंद्र, आदि मौजूद रहे।

लकड़ी का पुल बना ग्रामीण लोग क्षेत्रीय नेताओं को दिखाएंगे आईनाट

कमलापुर, सीतापुर। ब्लॉक कसमण्डा की ग्रामपंचायत हरिहरपुर के ग्राम मोहार पुरवा में ग्रामीणों का सराहनीय पहल की जा रही है। गांव में सराय नदी पर पड़ी लकड़ी की नाव कुछ लोगों द्वारा हटा देने के कारण परेशान लोगों ने नदी पार करने के लिए लिए स्वनिर्मित पुल बनाने का निर्णय लिया है। लगातार तीन पंचवार्षियों से क्षेत्रीय विधायक व सांसदों ने आश्वासन व सेतु विभाग द्वारा सर्वे करने के बाद भी आज तक किसी ने मोहार घाट की सुधि नही ली।

पास ही के सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्भेरा में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आये थे, जिन्हें भी क्षेत्रीय लोगों व  ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र सौंपा गया था, लेकिन आज तक लोग मायूस ही रहे। परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी दिनेश यादव, अशर्फी लाल यादव, पूर्व प्रधान रामदास भार्गव की अगुवाई में समस्त ग्रामीणों के श्रमदान के अथक प्रयास से पुल का निर्माण कार्य चालू किया गया।

यह भी पढ़ें:-पंतनगर: पशु चिकित्सा छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले मिला नौकरी का ऑफर

संबंधित समाचार