CDS हेलिकॉप्टर क्रैश मामला: जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह हुई साफ, जाने किस वजह से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  बीते दो महीनें पहले तमिलनाडू के कुन्नुर में हुए हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य कई लोगों की जान गई थी। मगर अब हादसे की जांच में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर का विश्लेषण पूरा हो गया है। भारतीय वायु सेना की जानकारी के अनुसारन …

नई दिल्ली।  बीते दो महीनें पहले तमिलनाडू के कुन्नुर में हुए हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य कई लोगों की जान गई थी। मगर अब हादसे की जांच में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर का विश्लेषण पूरा हो गया है। भारतीय वायु सेना की जानकारी के अनुसारन तीनों सेवाओं की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने अपनी शुरुआती जांच में इन रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया। जिसमें हादसे के कारण को मैकेनिकल समस्या, नुकसान अथवा लापरवाही बताया गया है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार वायु सेना ने कहा कि यह हादसा मौसम में अचानक बदलाव की वजह से हुआ। हेलिकॉप्टर के बादलों में जाने की वजह से पायलट रास्ते को लेकर भ्रमित हो गया। इतना ही नहीं, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने कुछ सिफारिशें भी की हैं।

क्या था पूरा मामला, एक नजर में
दरअसल, बीते साल आठ नवंबर को वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया था। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत समेत 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की भी मौत हो गई थी। हादसे में अचानक से हुई उनकी मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। हेलिकॉप्टर के क्रैश को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे। इससे पहले सीडीएस बिपिन रावत देश की तीनों सेनाओं के एक साथ मिलकर काम करने की क्षमताओं पर काम कर रहे थे। हादसे में उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका, और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों भी निधन हो गया था।

संबंधित समाचार