शरीर पर बने तिल से जानें अपना भाग्य, कमाएंगे या गंवाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज के दौर में हर व्यक्ति समय से पहले और जरूरत से ज्यादा पाना चाहता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसा संभव नहीं होता, तब वह कब और क्या मिलेगा इसी सोच में कई जगह पता करने की कोशिश करता है। शरीर में मौजूद ढेर सारे तिल अलग अलग बातें बताते हैं। यह व्‍यक्ति …

आज के दौर में हर व्यक्ति समय से पहले और जरूरत से ज्यादा पाना चाहता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसा संभव नहीं होता, तब वह कब और क्या मिलेगा इसी सोच में कई जगह पता करने की कोशिश करता है। शरीर में मौजूद ढेर सारे तिल अलग अलग बातें बताते हैं। यह व्‍यक्ति का भविष्‍य, उसका स्‍वभाव और इतना ही नहीं उसे होने वाली बीमारियों के बारे में भी बहुत सारी बातें बताते हैं। समुद्र शास्‍त्र में तिल के माध्यम से भाग्‍य जानने को बहुत महत्व दी गई है।

आइए इस बारे में जानते हैं कि समुद्र शास्‍त्र के अनुसार शरीर के किस भाग पर मौजूद तिल का क्‍या अर्थ होता है…

गाल पर तिल

गाल पर तिल होने को बेहद शुभ माना गया है। ऐसे लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं। पैसे के मामले में ये लोग बहुत लकी होते हैं। ऐसे लोग अपनी पूरी जिंदगी अमीरी में व्यतीत करते हैं।

लाल तिल

अगर शरीर के किसी भी हिस्‍से पर लाल रंग का तिल बना होना है, तो ये अच्‍छा नहीं कहा जाता है। यह तिल शरीर में दर्द का संकेत देता है। जिन लोगों के शरीर पर लाल तिल होता है, उनको हड्डियों से जुड़ी हुई समस्‍या जरूर होती है। इसीलिए इस मामले में उन्‍हें सावधान होना चाहिए।

माथे पर तिल

माथे पर तिल होना व्‍यक्ति के बेहद समझदार और तार्किक होने की निशानी है।

हथेली पर तिल

वो लोग जिनके हाथ में तिल होता है, उनके पास कभी पैसे की कोई कमी नहीं रहती है। इन लोगों के पास काफी पैसा मिलता है और ऐसे लोग बचत करने में भी माहिर होते हैं।

पेट पर तिल

पेट पर तिल जिन व्‍यक्ति के होता है वो फूडी होते है. ये व्‍यक्ति खाने के बहुत शौकीन होते है और उसे हमेशा खाने के लिए बहुत स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होता है।

अनामिका उंगली पर तिल

वो लोग जिनकी अनामिका अंगुली के दूसरे भाग में तिल होता है वे रिश्‍ते निभाने में बहुत कच्चे होते हैं और अधिक समय तक किसी के भी साथ भी रिश्‍ता नहीं निभा पाते हैं। ये बहुत अच्छे से रिश्‍ते गंवा देते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:-CDS हेलिकॉप्टर क्रैश मामला: जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह हुई साफ, जाने किस वजह से हुआ हादसा

संबंधित समाचार