सीतापुर: किराने की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने किया दो लाख का माल पार
सीतापुर। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला मेन रोड स्थित करीम किराना स्टोर को चोरों ने निशाना बना कर दो लाख से अधिक का सामान चोरी ले गए। करीम किराना स्टोर के मालिक नसीम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि, कल रात अपनी मेन रोड ठठेरी टोला स्थित किराने की दुकान बंद …
सीतापुर। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला मेन रोड स्थित करीम किराना स्टोर को चोरों ने निशाना बना कर दो लाख से अधिक का सामान चोरी ले गए। करीम किराना स्टोर के मालिक नसीम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि, कल रात अपनी मेन रोड ठठेरी टोला स्थित किराने की दुकान बंद करके घर चला आया था।
शुक्रवार को सुबह जब दुकान खोलने गया तो, देखा कि दुकान के पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी है। और सिगरेट, गुटका, पान, मसाला, तेल, साबुन आदि दो लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए है। नसीम ने दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को दी है। ज्ञातव्य है कि इस समय चुनावों को देखते हुए भारी पुलिस बल कोतवाली में मौजूद है। चोरों ने मुख्य मार्ग पर चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि, घटना की सूचना मिली है। केस दर्ज कर शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बैंक पैसे निकालने गई महिला ने पैसे कम मिलने पर की शिकायत
सकरन/सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र अन्तर्गत बैंक को पैसा लेने गयी बीसी सखी को कैशियर द्वारा कम पैसे दिये गये बीसी सखी ने मामले का शिकायती पत्र शाखा प्रबंधक को दिया है। सकरन थाना इलाके के इटौवा गांव निवासी बीसी सखी शिवांकी अवस्थी विगत 11 जनवरी को आर्यावर्त बैंक शाखा इटौवा में अपने खाते से रूपये निकालने गयी थी।
बैंक में निकासी बिड्राल लगाने के बाद कैशियर द्वारा 200 के नोटों की दो गड्डियां दी गयी। बीसी सखी द्वारा कैश गिनने पर एक गड्डी में 35 नोट कम निकले। रूपये कम निकले पर शिवांकी ने कैशियर से शिकायत की तो, कैशियर द्वारा यह कहा गया कि हमने पूरे पैसे दिये है, तब शिवांकी ने मामले का शिकायती पत्र शाखा प्रवंधक को देकर पैसे दिलाये जाने व कैशियर के खिलाफ कार्यवाई किये जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल को नहीं मिला कांग्रेस का टिकट
