यूपी में एक दिन में 16 हजार नए कोरोना केस, अकेले लखनऊ में मिले 2209 मामले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड -19 के 16 हजार 16 नये मामले सामने आये है जिनमें सिर्फ राजधानी लखनऊ में 2209 नये मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड -19 के 16 हजार 16 नये मामले सामने आये है जिनमें सिर्फ राजधानी लखनऊ में 2209 नये मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 84 हजार 440 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में वैश्विक महामारी की चपेट में आये तीन मरीजों की मौत भी हुयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने की अपील की है।
उधर आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो मणीन्द्र अग्रवाल ने जनवरी के अंत तक देश में कोरोना की तीसरी लहर के पीक में पहुंचने के आसार जताये हैं जब देश में हर रोज छह से आठ लाख नये मामले सामने आ सकते हैं। प्रो, अग्रवाल के मुताबिक फरवरी के मध्य तक मामलों में खासी गिरावट देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि एहतियात बरतने के अलावा बूस्टर डोज भी बीमारी के प्रकोप को कुछ हद तक कम कर सकती है।
यह भी पढ़ें:-पांडव स्थली ब्यानधुरा मंदिर में उत्तरायणी पर्व पर उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु, यहां तीर कमान से साधते हैं लक्ष्य
पिछले 24 घंटे में दो लाख 54 हजार 44 नमूने टेस्ट किये गये जबकि गाजियाबाद में 1887,नोएडा में 1817,मेरठ में 1203,आगरा में 781 और वाराणसी में 666 नये मामले सामने आये। इस अवधि में मेरठ में दो और नोएडा में एक व्यक्ति की बीमारी के कारण जान गयी।
यह भी पढ़ें:-CDS हेलिकॉप्टर क्रैश मामला: जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह हुई साफ, जाने किस वजह से हुआ हादसा
