लखनऊ: 18 से पूरी तरह छंट जायेगा राजधानी का कोहरा
लखनऊ। राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरा और तापमान में गिरावट के कारण ठंड का प्रकोप चल रहा है। पर अच्छी खबर ये है कि आगामी 18 जनवरी से लखनऊ व आसपास के इलाकों का मौसम पूरी तरह से साफ हो जायेगा। साथ तापमान में भी आंशिक रूप से बढोत्तरी होगी। 17 जनवरी तक …
लखनऊ। राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरा और तापमान में गिरावट के कारण ठंड का प्रकोप चल रहा है। पर अच्छी खबर ये है कि आगामी 18 जनवरी से लखनऊ व आसपास के इलाकों का मौसम पूरी तरह से साफ हो जायेगा। साथ तापमान में भी आंशिक रूप से बढोत्तरी होगी।
17 जनवरी तक बना रहेगा कोहरे का प्रकोप
मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की ओर से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 17 जनवरी तक राजधानी व आसपास के इलाकों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। सुबह के समय में घना कोहरा व धुंध रहेगी। पर 18 जनवरी से राजधानी से कोहरा पूरी तरह छंट जायेगा और मौसम पूरी तरह साफ हो जायेगा।
ये भी पढ़ें: बरेली: अब फिर संक्रमितों की भोजन देगा स्वास्थ्य विभाग
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की आंशिक बढ़ोत्तरी के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ: बेघर और बेसहारा गरीबों को नहीं मिल रही ठंड से राहत
प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बावजूद बेघर और बेसहारा गरीबों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं लेकिन बचाव के लिए उन्हें ना तो अलाव और ना ही कंबल का सहारा मिल रहा है। जिला प्रशासन ने पांचों तहसील क्षेत्रों में असहाय और बेसहारा लोगों में वितरण के लिए 25 लाख रुपये की लागत से लगभग 14 हजार में से 6250 कंबल खरीदे गए हैं, लेकिन वितरण काफी धीमी गति से हो रहा… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/homeless-and-destitute-poor-are-not-getting-relief-from-cold/
