बरेली: पीकू वार्ड के संचालन की उम्मीद भी संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में बच्चे भी आ सकते हैं लेकिन बच्चों का इलाज करने में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि जिला अस्पताल में तैनात एक मात्र बाल रोड विशेषज्ञ भी शुक्रवार को जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे अब संक्रमित बच्चों के इलाज की आखिरी उम्मीद भी टूटती नजर आ …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में बच्चे भी आ सकते हैं लेकिन बच्चों का इलाज करने में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि जिला अस्पताल में तैनात एक मात्र बाल रोड विशेषज्ञ भी शुक्रवार को जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे अब संक्रमित बच्चों के इलाज की आखिरी उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही शासन की ओर से बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई गई।

संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए पीकू यानि पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड बनाने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में शहर के 300 बेड कोविड चिकित्सालय में 80 बेड को पीकू वार्ड भी तैयार कर दिया गया। लेकिन हैरत की बात यह रही कि तीसरी लहर आने के बाद भी यहां किसी बाल रोग विशेषज्ञ का तैनाती नहीं की गई है। इस मामले में 300 बेड कोविड चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्रा का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सीएमओ स्तर से डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। सीएमओ को बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती संबंधी पत्र भी भेजा जाएगा। पूर्व में ही पीकू वार्ड तैयार कर दिया गया है।

संबंधित समाचार