बरेली: स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में सुधार के लिए बनाई योजना
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में और सुधार करने की दिशा में इस साल दिसंबर तक 11 बड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही हैं। इसके लिए बरेली स्मार्ट सिटी ने टॉप टेन रैंकिंग के लिए कवायद तेज कर दी है। बड़े प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारने के …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में और सुधार करने की दिशा में इस साल दिसंबर तक 11 बड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही हैं। इसके लिए बरेली स्मार्ट सिटी ने टॉप टेन रैंकिंग के लिए कवायद तेज कर दी है। बड़े प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारने के लिए कामों की समीक्षा तेज हो गई है। बरेली स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट की समीक्षा की है।
देश की 100 स्मार्ट शहरों में बरेली की रैंकिंग में सुधार हुआ है। 35 से रैंकिंग 14 पर आ गई है। अब बरेली स्मार्ट सिटी 2017 में चौथे राउंड में चुना गया। शुरुआत से लेकर 2020 तक बरेली स्मार्ट सिटी की रैंकिंग अच्छी नहीं रही। केंद्र और राज्य सरकार से बजट मिलने के बाद भी प्रोजेक्ट धरातल पर नजर नहीं आए लेकिन पिछले 10 माह में प्रोजेक्टों में तेजी आई और तमाम प्रोजेक्ट के टेंडर, वर्क ऑर्डर जारी हुए। छह से ज्यादा काम पूरे किए गए।
इसके बाद 13 जनवरी को स्मार्ट सिटी की रैंकिंग ने सभी को चौंका दिया। 35 से रैंक 14 नंबर पर आ गई। अब अधिकारी इस रैंक को टॉप टेन में शामिल करने के लिए जुट गए हैं। बरेली स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद का कहना है कि तमाम प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। बरेली स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कामों को तेजी से पूरा करने की कोशिश चल रही हैं। स्मार्ट सिटी अगली रैंकिंग में और अच्छी जगह दिलाने के लिए प्रयास अभी से भी प्रारंभ हो गए हैं।
