रामपुर: कांग्रेस ने टिकट फाइनल किया, पूर्व विधायक अली यूसुफ साइकिल पर सवार हो गए
रामपुर, अमृत विचार। चमरौआ से बसपा विधायक रह चुके अली यूसुफ अली इस बार कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। गुरुवार को कांग्रेस हाईकमान ने जो सूची जारी की उसमें यूसुफ अली का नाम भी शामिल था। लेकिन शुक्रवार को यूसुफ अली लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में साइकिल पर सवार …
रामपुर, अमृत विचार। चमरौआ से बसपा विधायक रह चुके अली यूसुफ अली इस बार कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। गुरुवार को कांग्रेस हाईकमान ने जो सूची जारी की उसमें यूसुफ अली का नाम भी शामिल था। लेकिन शुक्रवार को यूसुफ अली लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में साइकिल पर सवार हो गए। माना जा रहा है कि यूसुफ को चमरौआ से सपा प्रत्याशी घोषित किया सकता है।
विधानसभा चुनाव में टिकट पाने को लेकर उठापटक शुरू हो गई है। रामपुर जिले में चुनाव दूसरे चरण में है। 14 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों में टिकट की राजनीति चल रही है। अली यूसुफ अली चमरौवा क्षेत्र से 2012 में बसपा से विधायक चुने गए थे। 2017 के चुनाव में सपा के नसीर खान ने उन्हें करीब 34376 वोटों से हराया था। बसपा से चुनाव हारने के बाद यूसु्फ अली लगातार अन्य पार्टियों में अपना भविष्य तलाश रहे थे। इस बीच वह नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। चमरौआ से टिकट पाने के लिए वह कांग्रेस मुख्यालय के चक्कर काट रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक सपा के टिकट के लिए भी उन्होंने अपनी पैरवी जेल में बंद सांसद आजम खां से की थी। लेकिन बात नहीं बनी थी। इसके बाद कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी सूची जारी की थी उसमें यूसुफ अली का टिकट चमरौआ से तय कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में स्वामी प्रसाद मौर्या की ज्वाइनिंग के दौरान यूसुफ अली भी वहां पहुंचे और सपा ज्वाइन कर ली। सूत्रों के मुताबिक चमरौआ से सपा यूसुफ को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। कहा जा रहा है कि नसीर खां काफी वृद्ध हो चुके हैं इसलिए उनका टिकट कट सकता है।
