दंगाराज, गुण्डाराज की वापसी चाहती है सपा: केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची के माध्यम से अखिलेश यादव ने स्पष्ट सन्देश दिया है कि वह अपराधियों, गुंडों और दंगाइयों का साथ छोड़ने को तैयार नहीं  हैं। इससे यह भी पता चलता है कि सपा …

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची के माध्यम से अखिलेश यादव ने स्पष्ट सन्देश दिया है कि वह अपराधियों, गुंडों और दंगाइयों का साथ छोड़ने को तैयार नहीं  हैं। इससे यह भी पता चलता है कि सपा का सरकार बनाने का मतलब है, प्रदेश में फिर से दंगा राज, गुंडा राज और अपराधी राज।

दंगाइयों, गुंडों, आरोपियों को सपा ने दिया है टिकट: केशव

उन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रत्याशियों की इस सूची में कैराना से पलायन का कारण बने आरोपियों, दंगाइयों, गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों को टिकट दिया है। उन्होंने सपा प्रमुख से पूछा कि वह बताएं की अपने गठबन्धन से वह प्रदेश की जनता को क्या सन्देश देना चाहते हैं?  अखिलेश बताएं कि क्या वह प्रदेश में फिर से मुजफ्फरनगर जैसा दंगा और कैराना जैसे पलायन की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सपा-रालोद गठबंधन के चरित्र के खिलाफ अभियान चलाएगी और जनता के बीच सन्देश भी देने का कार्य करेगी। खुद जनता जनार्दन भी सपाई कुशासन की वापसी नहीं चाहती है और 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद भाजपा को देने का मन बना चुकी है।

सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही बीजेपी

उन्होंने कहा की प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सबको विश्वास में लेकर गरीब कल्याण, किसान कल्याण, मज़दूर उत्थान,मातृ सम्मान का कार्य हुआ है वह सपा, बसपा, कांग्रेस किसी अन्य दल ने सत्ता में रहकर कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सपा को गरीब, मज़दूर और किसान कभी याद नहीं आये जबकि भाजपा सरकार ने गरीबों को 42 लाख मकान दिए,  दो करोड़ से अधिक शौचालय बनवाये, उज्ज्वला योजना के तहत 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन ,किसान सम्मान योजना में तीन करोड़ से अधिक  किसानों को आच्छादित किया ,आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को इलाज की सुविधा दी।

पढ़ें: लखनऊ: विधानसभा चुनाव में ही स्पीड पकड़ेंगी निजी बसें, जानें

संबंधित समाचार