सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे ये सुपरस्टार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन फिल्म टाइगर 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की तीसरी कड़ी है। कहा जा रहा …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन फिल्म टाइगर 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है।

टाइगर 3 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की तीसरी कड़ी है। कहा जा रहा है कि टाइगर 3 को मेकर्स रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तर्ज पर बड़ा करने की कोशिश में है। टाइगर 3 में सलमान खान एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है शाहरुख खान की एंट्री टाइगर3 में होगी। फिल्म टाइगर3 में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ-साथ मेकर्स सिल्वर स्क्रीन पर ऋतिक रौशन को भी लाने की तैयारी में है। यदि सबकुछ सही रहा तब शाहरूख और ऋतिक, टाइगर3 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

‘कुत्ते’ में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी तब्बू, फैंस हुए फिल्म के लिए एक्साइटेड

बॉलीवुड एक्टर तब्बू अपनी आने वाली फिल्म ‘कुत्ते’ में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। तब्बू इन दिनों आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ में काम कर रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘कुत्ते’ में तब्बू पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म ‘कुत्ते’ में तब्बू के किरदार का नाम ‘पम्मी’ है। इस फिल्म में तब्बू नेगेटिव किरदार में नजर आयेगी। उनका किरदार करप्ट पुलिस कॉन्स्टेबल है। तब्बू के अलावा अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान भी फिल्म में हैं। तब्बू की तरह अर्जुन कपूर भी पुलिस कॉन्स्टेबल के रोल में हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ‘कुत्ते’ में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी तब्बू, फैंस हुए फिल्म के लिए एक्साइटेड

संबंधित समाचार