India Open : कोरोना के कारण दो और खिलाड़ी बाहर, श्रीकांत समेत सात भारतीय पहले ही ले चुके है नाम वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण दो और खिलाड़ियों ने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ से अपने मिश्रित युगल सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नाम वापस ले लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी मिश्रित युगल खिलाड़ी रोडियोन अलीमोव कोरोना संक्रमित पाये गए, जिन्होंने चार लाख डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट से नाम …

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण दो और खिलाड़ियों ने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ से अपने मिश्रित युगल सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नाम वापस ले लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी मिश्रित युगल खिलाड़ी रोडियोन अलीमोव कोरोना संक्रमित पाये गए, जिन्होंने चार लाख डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। उनकी मिश्रित युगल जोड़ीदार एलिना दावलेतोवा को भी करीबी संपर्क में रहने के कारण नाम वापस लेना पड़ा। इंडोनेशिया के योंग केइ टैरी ही और वेइ हान तान को वाकओवर मिल गया ।

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने एक बयान में कहा ,” बैडमिंटन विश्व महासंघ इसकी पुष्टि करता है कि मौजूदा ड्रॉ में से एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है जिसने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2022 से नाम वापिस ले लिया।”

इसमें कहा गया ,”यह खिलाड़ी शुक्रवार को अनिवार्य आरटी पीसीआर जांच में पॉजिटिव पाया गया। उसके करीबी संपर्क में रहने वाली जोड़ीदार ने भी नाम वापस ले लिया है। उनके प्रतिद्वंद्वियों को वाकओवर मिल गया।” इससे पहले कल विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत समेत भारत के सात खिलाड़ियों को संक्रमित पाये जाने के कारण पीछे हटना पड़ा था।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा