अयोध्या: 180 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार, मडना गांव में फिर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आईजी व एसएसपी के निरीक्षण के बाद एक बार फिर से ग्राम मडना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। सीओ सदर एसपी गौतम के निर्देशन में थाना अध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार के नेतृत्व में …

अयोध्या। आईजी व एसएसपी के निरीक्षण के बाद एक बार फिर से ग्राम मडना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। सीओ सदर एसपी गौतम के निर्देशन में थाना अध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मडना माझा में शनिवार को छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बेचन लाल निषाद पुत्र मुंदर निषाद निवासी मडना थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या को तीन पिपिया में 90 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ व गुड्डू निषाद पुत्र राजबली निषाद निवासी मडना थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या को तीन पिपिया में 90 लीटर कच्ची शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि छापेमारी के दौरान शराब की भठ्ठी व लहन को भी नष्ट कराया गया।

बेचन लाल निषाद व गुड्डू निषाद के खिलाफ थाना महाराजगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 60/2/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण बंद होने तक यह अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले आईजी कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडे ने दो दिन पहले गांव में मार्च किया था। उस दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब का कारोबार बंद कराने की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने सीओ सदर को अवैध शराब बंद कराने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह पर धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ दर्ज, जाने पूरा मामला…

संबंधित समाचार