अयोध्या: सर्द हवाओं के बीच सरयू घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मकर संक्रांति के अवसर पर स्वच्छता अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को सरयू घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम-एचडीएफसी बैंक और अर्थ संवर्त फाउंडेशन की साझी भागीदारी रही। स्वच्छता अभियान में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, आईजी कवींद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने अयोध्या को …

अयोध्या। मकर संक्रांति के अवसर पर स्वच्छता अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को सरयू घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम-एचडीएफसी बैंक और अर्थ संवर्त फाउंडेशन की साझी भागीदारी रही।

स्वच्छता अभियान में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, आईजी कवींद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने अयोध्या को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह और शशि भूषण ने भी सफाई सर्वेक्षण के बारें में लोगों को जानकारी दी। जिला अधिकारी नितीश कुमार भी अभियान में शामिल हुए।

अयोध्या पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह ने अभियान के दौरान पहुंच कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। पुलिस के तमाम जवानों ने भी आगे बढ़कर स्वच्छता अभियान में हाथ बटाया। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाया।

ये भी पढ़ें: BJP के मंत्रियों और विधायकों के लिए अब सपा के दरवाजे बंद: अखिलेश

सरयू स्वच्छता अभियान के इस साल होंगे तीन वर्ष

संयोजक एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह और अम्बुज सिंह अमानीगंज शाखा ने कहा कि बैंक अयोध्या में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य में शामिल सभी संस्थाओं को पूरा सहयोग देगा। अर्थ संवर्त फाउंडेशन के अभिषेक सिंह ने कहा कि स्वच्छ सरयू अभियान को इस गणतंत्र दिवस पर तीन साल पूरे होंगे। उन्होंने बताया संस्था अयोध्या की प्राकृतिक धरोहर को विश्व स्टार पर मान्यता दिलाने में जुटी हुई है। इस लक्ष्य को अंजाम देने के लिए उन्होंने अयोध्या वासियों के सहयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: मकर संक्रांति पर सर्दी ने मारी पलटी, छूटी कंपकंपी, सड़कों पर सन्नाटा

संबंधित समाचार