यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों की सात विधानसभा सीटों के उम्मीदवराें को शामिल किया गया है। दूसरी सूची में सभी उम्मीदवार रालोद के हैं। उम्मीदवारों में शामली जिले की थानाभवन सीट …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों की सात विधानसभा सीटों के उम्मीदवराें को शामिल किया गया है। दूसरी सूची में सभी उम्मीदवार रालोद के हैं।

उम्मीदवारों में शामली जिले की थानाभवन सीट से अशरफ अली, मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना सीट से राजपाल बालियान और मीरापुर से चंदन चौहान, गाजियाबाद जिले की मुरादनगर सीट से सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, बुलंदशहर जिले में शिकारपुर सीट से किरन पाल सिंह, अलीगढ़ जिले में बरौली सीट से प्रमोद गौड़ और हाथरस जिले में इगलास सीट से बीरपाल सिंह दिवाकर के नाम शामिल हैं। इससे पहले सपा रालोद गठबंधन ने पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये थे। इनमें 19 सपा के और 10 रालोद के प्रत्याशी थे।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: बसपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में एक चौथाई मुस्लिम प्रत्याशी

संबंधित समाचार