हरदोई: स्कूल हुए बंद तो बीईओ ने बीआरसी को बनाया ‘खाला का घर’
हरदोई। भरखनी स्थित शिक्षा विभाग का बीआरसी कार्यालय खाला के घर में तब्दील हो चुका है। बीआरसी की मुखिया यानी खंड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी पर विभागीय नियम कायदों से नहीं बल्कि मनमाने तरीके से बीआरसी को चलाने का आरोप है। बुधवार की दोपहर करीब 1:30 पर जब मीडिया कर्मियों की टीम भरखनी के बीआरसी …
हरदोई। भरखनी स्थित शिक्षा विभाग का बीआरसी कार्यालय खाला के घर में तब्दील हो चुका है। बीआरसी की मुखिया यानी खंड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी पर विभागीय नियम कायदों से नहीं बल्कि मनमाने तरीके से बीआरसी को चलाने का आरोप है। बुधवार की दोपहर करीब 1:30 पर जब मीडिया कर्मियों की टीम भरखनी के बीआरसी कार्यालय पर पहुंची तो यहां ताला लटक रहा था।
दरअसल भरखनी का बीआरसी कार्यालय यहां बने संविलियन विद्यालय परिसर में ही स्थापित है । भरखनी के संविलियन विद्यालय का मुख्य गेट खुला हुआ मिला। अंदर जाने पर विद्यालय परिसर में पानी भरा हुआ था, इसके अलावा गंदगी की भी भरमार थी। चुकी विद्यालय कई दिनों से बंद है। उसकी वजह से यहां साफ सफाई नहीं हुई थी। लेकिन इसी परिसर में स्थित इस कार्यालय भवन पर ताला लटका मिला।
बीआरसी कार्यालय रोज खोलने के हैं निर्देश
जबकि बीआरसी कार्यालय को हर रोज खोलने के निर्देश हैं, मीडियाकर्मियों की टीम जब इस कार्यालय पर पहुंची तो खंड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी के अलावा कार्यालय के सभी कर्मचारी भी गायब थे, और कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा हुआ था। मतलब साफ था कि इस कार्यालय को सरकारी नियम कायदों से नहीं बल्कि खंड शिक्षा अधिकारी के मनमाने तरीको से चलाया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भरखनी का इस कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी के हिसाब से खुलता और बंद होता है। क्योंकि उनसे सवाल जवाब करने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में जब जानकारी के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी से संपर्क किया गया तो उनसे बात नहीं हो सकी।
पढ़ें: यूपी सीमा में पुलिस कर्मी समेत चार कोरोना संक्रमित मिले
