रायबरेली: थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मिले 85 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर जिले में तेज होती जा रही है। शनिवार को 85 लोग संक्रमित मिले। इस तरह सक्रिय केस 676 हो गए हैं। वहीं 23 मरीज संक्रमण से मुक्त हुआ। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अमर नगर, ऊंचाहार, फिरोजपुर, नूर मार्केट, निराला नगर, सीएचएसी ऊंचाहार, मधुपुरी, सीएचसी सलोन, प्रगतिपुरम, …

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर जिले में तेज होती जा रही है। शनिवार को 85 लोग संक्रमित मिले। इस तरह सक्रिय केस 676 हो गए हैं। वहीं 23 मरीज संक्रमण से मुक्त हुआ। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अमर नगर, ऊंचाहार, फिरोजपुर, नूर मार्केट, निराला नगर, सीएचएसी ऊंचाहार, मधुपुरी, सीएचसी सलोन, प्रगतिपुरम, सलोन सहित कई जगह कोरोना संक्रमित मिले हैं। समुदाय में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सुरक्षा नियमों का पालन करें। 24 घंटे के भीतर 75 नए मरीज मिले हैं। जिले में शनिवार को 2414 की आरटीपीसीआर तथा 992 की एंटीजन से जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लोग जरुर लगवाएं। हमेशा मास्क लगाए रखे, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोना या 60 फीसद एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज करें। डेल्टा वैरिएंट और ओमीक्रोन दोनों के संक्रमण को रोकना है।
 
वेक्सीनेशन पर नजर

15 से 18 वर्ष- 6735
18+वर्ग पहली डोज- 13449
18+ वर्ग दूसरी डोज- 14795
बूस्टर डोज- 571

मकर संक्रांति पर गंगा नहाने गए युवक की डूबने से मौत

हरदोई। मकर सक्रांति पर गंगा स्नान करने गए युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद किया। जानकारी के अनुसार थाना बिलग्राम के ग्राम गधुआ पुर निवासी सनी उर्फ दिवाकर ( २०) पुत्र योगेंद्र शनिवार को मकर सक्रांति के अवसर पर अपने फूफा के साथ राज घाट पर गंगा स्नान करने गया था स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल: सरकार ने कोविड-19 प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ाया, सख्ती के साथ विवाह व मेले के आयोजन की अनुमति

संबंधित समाचार