मुरादाबाद : चोरी की पांच बाइकों समेत दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपी ठाकुरद्वारा के बाजारों से बाइक चुराकर नंबर प्लेट बदलने के बाद उन्हें महानगर में अलग-अलग स्थानों पर लोगों को बेच देते थे। एएसपी/सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपी ठाकुरद्वारा के बाजारों से बाइक चुराकर नंबर प्लेट बदलने के बाद उन्हें महानगर में अलग-अलग स्थानों पर लोगों को बेच देते थे।
एएसपी/सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान शनिवार को थाना मझोला पुलिस ने साजिद अली पुत्र अली हसन निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना ठाकुरद्वारा और मोहम्मद साजिद अली पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी बगिया वाला थाना भोजपुर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अधूरी, बिना नंबर व फर्जी नंबर प्लेट लगी पांच बाइकें बरामद की गईं।
आरोपी उन्हें बेचने की फिराक में थे कि इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी साजिद अली के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बाजारों से मौका देखकर बाइक चुराते हैं।
