लखनऊ: पारा में दहेज के लिए महिला की हत्या, पांच पर मामला दर्ज, पति गिरफ्तार
लखनऊ। पारा थानांतर्गत आदर्श विहार में शादी के दो वर्ष में ही दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बंथरा थानांतर्गत नानामऊ निवासी ऊषा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंकिता की दो वर्ष पूर्व पारा थानांतर्गत आदर्श विहार निवासी राजेश सिंह से शादी करवाई थी। …
लखनऊ। पारा थानांतर्गत आदर्श विहार में शादी के दो वर्ष में ही दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बंथरा थानांतर्गत नानामऊ निवासी ऊषा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंकिता की दो वर्ष पूर्व पारा थानांतर्गत आदर्श विहार निवासी राजेश सिंह से शादी करवाई थी। मौके पर हैसियत के हिसाब से ससुराली परिजनों को दहेज भी दिया गया था। पर शादी के बाद से ही ससुराली परिजन दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करते व पीटते थे।
बकौल ऊषा सिंह, इस संबंध में कई बार ससुराली परिजनों को पैसे दिये जा चुके थे। पर ससुराली परिजन हर दिन नई डिमांड करते रहते थे। गत शुक्रवार दहेज की मांग पर उन्होंने अंकिता की हत्या कर दी। इस मामले में मृतका की मां के बयान पर आरोपी पति राजेश सिंह, ससुर प्रताप सिंह, सास मालती, देवर भोपेंद्र सिहं व राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजेश सिंह पेशे से मजदूर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पति राजेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी के घर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने गत दिनों टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी के घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो पेशेवर शातिर चोरों को शुक्रवार देर रात करीब 3:00 बजे सैय्यद बाबा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : विधानसभा चुनाव में खुली टीकाकरण में गंभीरता की पोल, लापरवाह कर्मियों का रोका गया वेतन
