लखनऊ जेल ने एक दिन पूर्व ही रिहा कर दिया आतंकी, अब खुलेआम घूम रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ जिला जेल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। लखनऊ जिला जेल ने एक सजायाफ्ता आतंकी को उसकी सजा पूरी होने के एक दिन पूर्व ही रिहा कर दिया। उसे एटीएस का भी सुपुर्द नहीं किया गया, जिसके कारण आतंकी को अबतक बांग्लादेश डिपोर्ट नहीं किया जा सका है। यूपी एटीएस ने दोषी …

लखनऊ। लखनऊ जिला जेल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। लखनऊ जिला जेल ने एक सजायाफ्ता आतंकी को उसकी सजा पूरी होने के एक दिन पूर्व ही रिहा कर दिया। उसे एटीएस का भी सुपुर्द नहीं किया गया, जिसके कारण आतंकी को अबतक बांग्लादेश डिपोर्ट नहीं किया जा सका है।

यूपी एटीएस ने दोषी जेल कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जेल प्रबंधन व पुलिस के उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया है। बता दें कि एक आतंकी युसुफ अली उर्फ नजरुल को 19 दिसंबर 2021 को रिहा किया जाना था, पर लखनऊ जिला जेल की ओर से उसे 18 दिसंबर को ही रिहा कर दिया गया।

रिहा करने के बाद एसटीएफ के माध्यम से सेना को करना था सुपुर्द

एसटीएफ की ओर से बताया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत का पासपोर्ट व वीजा दिलाने वाले गिरोह के बांग्लादेश निवासी जहीर खान उर्फ जहीरुल इस्लाम को यूपी एटीएस ने जनवरी 2018 में कोलकाता से गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट की ओर से चार साल की कारावास व 5500 रुपये आर्थिक दंड की सजा दी गई थी। सजा पूरी करने के बाद अपराधी को जेल से एसटीएफ के सुपुर्द किया गया। इसके बाद एसटीएफ ने जहीर को पश्चिम बंगाल की 153वीं बटालियन, नादिया को सुपुर्द कर बांग्लादेश डिपोर्ट करवाया था।

आतंकी को पकड़ने के लिए एटीएस ने जारी किया फोटो व सार्वजनिक नंबर

इसी गैंग के एक अन्य आतंकी युसुफ अली उर्फ नजरुल को भी 19 दिसंबर 2021 को रिहा किया जाना था, पर लचनऊ जिला जेल की ओर से उसे 18 दिसंबर को ही रिहा कर दिया गया। जबकि नियमानुसार सजा पूरी होने के बाद आतंकी को एटीएस के माध्यम से सेना को सुपुर्द कर वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाना था। अब यह आतंकी खुलेआम घूम रहा है। एटीएस ने सार्वजनिक नंबर जारी कर लोगों से अपील की है कि इस आतंकी के बारे में जानकारी मिलने पर यूपी एटीएस को सूचित करें।

पढ़ें: लखनऊ: पारा में दहेज के लिए महिला की हत्या, पांच पर मामला दर्ज, पति गिरफ्तार

संबंधित समाचार