बरेली: बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहे दंपत्ति
बरेली,अमृत विचार । बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक दंपत्ति थानों और अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। शनिवार को बुजुर्ग दंपत्ति ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर बेटे की हत्या करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। …
बरेली,अमृत विचार । बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक दंपत्ति थानों और अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। शनिवार को बुजुर्ग दंपत्ति ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर बेटे की हत्या करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास गांव के रहने वाले बसंतलाल शनिवार को अपनी पत्नी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसके बेटे रवि को गांव के कुछ लोग 1 जनवरी की शाम 4 बजे घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि उसके बाद वह लोग दवाब डालकर जबरदस्ती उसे अपने साथ बुलाकर ले गए।
पीड़ित के अनुसार अगले दिन सूचना मिली कि उसके बेटे की लाश सोरिया व सपड़ के बीच सेलर के सामने पड़ी हुई है। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिवार के लोगों के अनुसार जो लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। उसने तालाब को लेकर विवाद चल रहा था। पुराने विवाद के चलते ही उसके बेटे की हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया।
यह भी पढ़े-
