लखनऊ: शीतलहर का प्रकोप, चार डिग्री पारा गिरने से कांपी राजधानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ना शुरू हो गयी है। यहां शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में एकमुश्त 4.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के कारण शनिवार को राजधानी ठंड से ठिठुरती दिखी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ …

लखनऊ। राजधानी में हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ना शुरू हो गयी है। यहां शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में एकमुश्त 4.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के कारण शनिवार को राजधानी ठंड से ठिठुरती दिखी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 15.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस की आर्थिक बढ़त के साथ 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

औसत से 7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लखनऊ व आसपास के शहरों में दिन का अधिकतम तापमान औसत से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। जहां जनवरी का औसत तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहता है, वहीं इस समय तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

ये भी पढ़ें: आजम के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले को भाजपा ने दिया रामपुर से टिकट

9 किमी की रफ्तार से प्रदेश में बह रही शीतलहर

लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर बह रही है। प्रदेश में कोहरे व शीत लहरी को लेकर मौसम विभाग की ओर से कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मेरठ, पीलीभीत, बरेली, ज्योतिबा फुले नगर, बहराइच, हरदोई, बाराबंकी, श्रावस्ती आदि शामिल है।

राजधानी में अचानक मौसम के मिजाज के बदलने से लोग ठिठुरन का अनुभव कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब और अशक्त वर्ग को उठानी पड़ रही है। उसके पास न तो ढंग के कपड़े हैं और न ही अलाव की ही व्यवस्था वो कर पा रहा है।

ये भी पढ़ें: जौनपुर: वाह रे स्वास्थ्य विभाग! मृतक को भी लगा दिया कोरोना का टीका

संबंधित समाचार