लखनऊ: आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को 43 मामलों में मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सभी मामलों में जमानत मिल गई है. वो सीतापुर जेल से बाहर आ गए हैं। अब्दुल्ला आजम खान पिछले 23 महीने से सीतापुर जिला कारागार में बंद थे। उन्हें कुल 43  मामलों में जमानत मिली है। जेल से रिहाई के बाद …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सभी मामलों में जमानत मिल गई है. वो सीतापुर जेल से बाहर आ गए हैं। अब्दुल्ला आजम खान पिछले 23 महीने से सीतापुर जिला कारागार में बंद थे। उन्हें कुल 43  मामलों में जमानत मिली है। जेल से रिहाई के बाद भारी भीड़ के साथ उनका काफिला रामपुर के लिए रवाना हुआ है। हालांकि अभी आजम खान जेल से बाहर नहीं आए हैं।

2017 में स्वार सीट से चुनाव लड़े थे आजम

बता दें कि अब्दुल्ला 2017 में सपा के टिकट पर रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे और जीतकर विधायक भी बन गए थे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली व सुना वेद मियां ने अब्दुल्लाह की उम्र को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब्दुल्ला का निर्वाचन रद्द कर दिया था।

अब देखना यह होगा कि जेल से आने के बाद अब्दुल्ला यूपी चुनावों में हिस्सा लेते हैं या नहीं. कहा जा रहा है कि अब्दुल्ला जेल से बाहर आने के बाद समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे और खुद भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, खबर ये भी है कि रामपुर शहर सीट से आजम खान खुद विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं. रामपुर विधानसभा सीट से साल 2017 में खान नौवीं बार विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव बहादुर सक्सेना को शिकस्त दी।

पढ़ें: लखनऊ: शीतलहर का प्रकोप, चार डिग्री पारा गिरने से कांपी राजधानी

संबंधित समाचार