बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गले के कैंसर के उपचार की विधियां बताई
बरेली,अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग में शनिवार को फैलोशिप कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर ओरल कैंसर सर्जरी क्लीनिकल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कोलकाता से आये डॉ श्रीजान मुखर्जी एवं औरंगाबाद महाराष्ट्र के डॉ विजय देशमुख रहे। उन्होंने अग्रवर्ती …
बरेली,अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग में शनिवार को फैलोशिप कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर ओरल कैंसर सर्जरी क्लीनिकल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कोलकाता से आये डॉ श्रीजान मुखर्जी एवं औरंगाबाद महाराष्ट्र के डॉ विजय देशमुख रहे। उन्होंने अग्रवर्ती के कारण से होने वाले गले के कैंसर के उपचार के लिए आधुनिक विधियों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ केशव कुमार अग्रवाल ने बढ़ते हुए मुंह के कैंसर पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि भारत में प्रतिदिन 100 में से एक व्यक्ति की मृत्यु मुंह के कैंसर के कारण होती है। उन्होंने तत्काल तम्बाकू छोड़ने की सलाह दी है। प्रति कुलाधिपति डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने ओरल ऑन्कोलॉजी सर्जरी में फैलोशिप के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभाग को बधाई दी। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ अर्जुन अग्रवाल ने ऑन्कोलॉजी विभाग और फेलोशिप शुरू करने के पीछे के विचार के बारे में बताया।
जयपुर से डॉ प्रखर, मुंबई से डॉ पायल और रायपुर से डॉ शिवानी टैंक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ आकाश राजपूत और डॉ गौरव विशाल को पॉसिंग सर्टिफिकेट दिया गया। द्वितीय वर्ष के लिए नए बैच का चयन भी किया गया है। इस अवसर पर कुलपति डॉ लता अग्रवाल, प्रति कुलपति डॉ किरण अग्रवाल, स्पाइन सर्जन डॉ वरुण अग्रवाल, डॉ चीन गर्ग, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी मो तस्लीम खान एवं ओरल सर्जरी विभाग के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े-
बरेली: तीन साल बाद मिला अपनों का साथ तो छलक पड़े खुशी के आंसू
