सालाह ने दिलाई मिस्र को जीत, नाईजीरिया का विजय अभियान जारी
गरोआ, कैमरून। मोहम्मद सालाह के गोल की मदद से मिस्र ने अफ्रीकन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गिनी बिसाऊ को 1-0 से हराया। गिनी बिसाऊ ने हालांकि खेल के अंतिम क्षणों में बराबरी का गोल दाग दिया था लेकिन वीएआर की समीक्षा के बाद इसे अस्वीकार कर दिया गया। सालाह ने 69वें मिनट में गोल किया …
गरोआ, कैमरून। मोहम्मद सालाह के गोल की मदद से मिस्र ने अफ्रीकन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गिनी बिसाऊ को 1-0 से हराया। गिनी बिसाऊ ने हालांकि खेल के अंतिम क्षणों में बराबरी का गोल दाग दिया था लेकिन वीएआर की समीक्षा के बाद इसे अस्वीकार कर दिया गया। सालाह ने 69वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
खेल समाप्त होने में जब आठ मिनट का समय बचा था तब गिनी बिसाऊ के फारवर्ड मामा बाल्डे ने गोल करके मिस्र को हतप्रभ कर दिया। लेकिन बुरुंडी के रेफरी पैसेफिक नडाबिहावेनिमाना ने काफी देर तक वीएआर समीक्षा करने के बाद पाया कि बाल्डे ने फॉउल किया था और उन्होंने गोल को अयोग्य घोषित कर दिया।
बाल्डे ने गोल करते समय मिस्र के डिफेंडर उमर कमाल के कंधे पर हाथ रखा था। इस जीत से मिस्र ने ग्रुप डी में अपना अभियान वापस पटरी पर लौटाया। वह पहले मैच में नाईजीरिया से हार गया था। नाईजीरिया ने एक अन्य मैच में सूडान को 3-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। उसके दो मैचों में छह अंक हो गये हैं। इस जीत से नाईजीरिया ने नॉकआउट में भी अपनी जगह सुनिश्चित की।
ये भी पढ़े-
सौरव गांगुली बोले- विराट का टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत, BCCI इसका सम्मान करता है
