बहराइच: सुबह तीन बजे पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
बहराइच। रिसिया के सिक्खनपुरवा गांव निवासी शहीद सेना के जवान का पार्थिव शरीर रविवार सुबह तीन बजे गांव पहुंच गया। सुबह होते ही शहीद का अंतिम दीदार करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। परिवार के मुताबिक दोपहर एक बजे तक अंतिम संस्कार होने की संभावना है। रिसिया थाना क्षेत्र के …
बहराइच। रिसिया के सिक्खनपुरवा गांव निवासी शहीद सेना के जवान का पार्थिव शरीर रविवार सुबह तीन बजे गांव पहुंच गया। सुबह होते ही शहीद का अंतिम दीदार करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। परिवार के मुताबिक दोपहर एक बजे तक अंतिम संस्कार होने की संभावना है।
रिसिया थाना क्षेत्र के सिक्खनपुरवा गांव निवासी सर्वजीत सिंह (25) जम्मू के एलओसी पर गुरुवार को आतंकियों की फायरिंग में शहीद हो गए थे। शनिवार रात को दिल्ली से लखनऊ शहीद का शव पहुंचा। इसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस से शहीद का पार्थिव शरीर रविवार सुबह तीन बजे गांव पहुंचा। यहां पर अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया।
पार्थिव शरीर को देखकर परिवारिजन की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। वहीं गांव के साथ क्षेत्र के लोग काफी संख्या में पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सभी शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को नमन रहे है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टुकड़ी शहीद को सलामी दे रही थी। परिवार के मुताबिक दोपहर एक बजे तक अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-मिशन 2022: भाजपा ने सहारनपुर में पुराने महारथियों से ही सजाया चुनावी रणक्षेत्र
ठंड में भी बैठे हैं लोग
रिसिया के सिक्खनपुरवा गांव में शहीद जवान का पार्थिव शरीर द्वार पर ही रखा गया है। गांव के लोग काफी संख्या में ठंड में द्वार पर ही जमा हैं। सभी का कहना है कि अपने लाडले को अंतिम विदाई के लिए एकत्रित हुए हैं।
यह भी पढ़ें:-कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 255 दिनों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा,ओमिक्रोन से 7,743 लोग संक्रमित
