मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से फर्म कर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में फर्म कर्मी की मौत हो गई। मृतक दिल्ली रोड स्थित फर्म में काम करता था। वह ड्यूटी करके नया गांव स्थित किराए के कमरे पर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में फर्म कर्मी की मौत हो गई। मृतक दिल्ली रोड स्थित फर्म में काम करता था। वह ड्यूटी करके नया गांव स्थित किराए के कमरे पर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सीकरी भूड़ निवासी धर्मवीर सिंह मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक फर्म में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी तारावती के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। वह कई साल से नयागांव गागन में किराए के मकान में रहता था। धर्मवीर शनिवार रात ड्यूटी करने के बाद पैदल ही कमरे पर लौट रहा था।

दिल्ली रोड पर गागन तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धर्मवीर को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच सूचना पाकर धर्मवीर के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

संबंधित समाचार