मुरादाबाद : प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीण से ठगे 15 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर युवक ने ग्रामीण को 15 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। इस पर पीड़ित ने थाने में शिकायत कर दी। इस पर आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर युवक ने ग्रामीण को 15 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। इस पर पीड़ित ने थाने में शिकायत कर दी। इस पर आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने एसओ भगतपुर को मामले की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव बुढ़ानपुर निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव सिडलऊ नजरपुर निवासी युवक की उसके गांव में रिश्तेदारी है। इस वजह से उसकी अर्जुन से जान-पहचान थी। आरोप है कि 28 सितंबर 2020 को युवक उसके घर आया। उसने खुद को ब्लॉक कर्मी बताकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने को कहा।

इसकी एवज में आरोपी युवक ने उससे 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की पासबुक तथा चार फोटो ले लिए। युवके के झांसे में आकर अर्जुन ने उसे पांच हजार रुपये और आईडी, पैन कार्ड तथा फोटो दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने उससे 10 हजार रुपये और ले लिए। जब काफी दिन बाद भी उसका काम नहीं हुआ तो उसने अपनी रकम वापस मांगी।

इस पर आरोपी टाल मटोल करने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी ने उससे कहा कि यिद तुझे विश्ववास नहीं है तो खुद ही ब्लॉक में जाकर पता कर ले। वह अपने काम के बारे में जानने के लिए ब्लॉक जा रहा था कि आरोपी बाहर ही मिल गया और गाली गलौज करने लगा। पीड़ित इसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने आरोपी को थाने आने के लिए कहा।

साथ ही अर्जुन को भी बताया कि जब आरोपी आएगा तब आपको भी बुला लेंगे। आरोपी ने उसके कागज और पैसे लेने के लिए 13 जनवरी को ब्लॉक कार्यालय बुलाया। रास्ते में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है। तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कप्तान ने पीड़ित की शिकायत पर एसओ भगतपुर को मामले की जांच स्वयं करके सात दिन के अंदर उन्हें रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात