बहराइच: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बहराइच। गोपिया गांव निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव पेड़ से टांगे जाने का आरोप लगाया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपिया गांव निवासी अरविंद कुमार रावत …
बहराइच। गोपिया गांव निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव पेड़ से टांगे जाने का आरोप लगाया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपिया गांव निवासी अरविंद कुमार रावत (22) बहादुर रावत का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। रविवार सुबह पेड़ से शव लटका देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सभी ने सूचना परिवार को दी।
परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ से टांगे जाने की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
सुबह तीन बजे पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का लगा तांता
बहराइच। रिसिया के सिक्खनपुरवा गांव निवासी शहीद सेना के जवान का पार्थिव शरीर रविवार सुबह तीन बजे गांव पहुंच गया। सुबह होते ही शहीद का अंतिम दीदार करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। परिवार के मुताबिक दोपहर एक बजे तक अंतिम संस्कार होने की संभावना है।
रिसिया थाना क्षेत्र के सिक्खनपुरवा गांव निवासी सर्वजीत सिंह (25) जम्मू के एलओसी पर गुरुवार को आतंकियों की फायरिंग में शहीद हो गए थे। शनिवार रात को दिल्ली से लखनऊ शहीद का शव पहुंचा। इसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस से शहीद का पार्थिव शरीर रविवार सुबह तीन बजे गांव पहुंचा।
यह भी पढ़ें:-असीम अरुण के साथ काम कर चुके अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाये चुनाव आयोग: अखिलेश यादव
