बहराइच: साइकिल की नहीं थमी रफ्तार, कमल को कमाल करने का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले की सात विधानसभा सीटों में 2017 के विधानसभा चुनाव में मटेरा इकलौती सीट रही, जिस पर सपा जीत दर्ज कर सकी थी। साइकिल चुनाव चिन्ह से इस सीट पर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यासर शाह ने मोदी लहर में कड़े मुकाबले में भाजपा के अरुणवीर सिंह को हराया था। साइकिल चुनाव …

बहराइच। जिले की सात विधानसभा सीटों में 2017 के विधानसभा चुनाव में मटेरा इकलौती सीट रही, जिस पर सपा जीत दर्ज कर सकी थी। साइकिल चुनाव चिन्ह से इस सीट पर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यासर शाह ने मोदी लहर में कड़े मुकाबले में भाजपा के अरुणवीर सिंह को हराया था।

साइकिल चुनाव से लड़ी थे यासर शाह

इससे पहले 2008 में अस्तित्व में आई मटेरा सीट पर पहला विधानसभा चुनाव 2012 में हुआ। इस चुनाव में यासर शाह पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार समीकरण दोनों चुनावों से इतर है। एम फैक्टर विधायक यासर शाह के लिए जीत का दरवाजा खोलता है। इस बार भी गणित कुछ ऐसी हा बन रहा है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव के सापेक्ष अबकी परिस्थतियां भाजपा, बसपा व कांग्रेस के लिए ज्यादा मुश्किल हैं।

वर्ष 2017 चुनाव पर एक नजर

सपा उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 79188 मत मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रत्याशी अरुणवीर सिंह को 77593 मत मिले थे। इस चुनाव में यासर शाह ने 1595 मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2012 के चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे यासर शाह ने कांग्रेस के प्रत्याशी पप्पू को तीन हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे।

पढ़ें: यूपी चुनाव: सपा एमएलसी घनश्याम लोधी व शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा में हुए शामिल

औद्योगिक क्षेत्र है मटेरा

मटेरा विधानसभा का रिसिया क्षेत्र बहराइच जिले की उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां 20 से अधिक दाल व चावल मिले हैं। समय के साथ दाल मिलों पर ताला लग गया, लेकिन चावल मिलों का संचालन हो रहा है। यहां के दाल की सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक आपूर्ति हो रही थी। व्यापारिक दृष्टि से यह क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है।

चुनाव का रिपोर्ट कार्ड

  • वर्ष    जीते  प्रत्याशी    पार्टी     हारे प्रत्याशी          पार्टी
  • 2012  यासर शाह      सपा        पप्पू               कांग्रेस
  • 2017   यासर शाहर   सपा     अरुणवीर सिंह    भाजपा

मतदाताओं पर एक नजर

  • 180209 पुरुष मतदाता
  • 161620 महिला मतदाता
  • 23 थर्ड जेंडर
  • 341852 कुल मतदाता

संबंधित समाचार